Image
Trending
इंडियन एक्सप्रेस की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के तहत आने वाली सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) द्वारा सरकारी अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरण और दवाइयों की कथित रूप से बाजार कीमत से कहीं अधिक दरों पर खरीदारी किए जाने का लगभग ₹700 करोड़ के मेडिकल खरीद घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच एजेंसी ने CPA के पूर्व प्रमुख डॉ. विनोद कुमार रंगा को 18 जून को गिरफ्तार किया है। इस घटनाक्रम के बाद दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर मेडिकल खरीद प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य आरोप और कीमतों में कथित अंतर: पोर्टेबल एक्स-रे मशीन: बाजार कीमत लगभग ₹10 लाख, जबकि खरीद ₹33 लाख में किए जाने का आरोप। C-Arm रेडियोलॉजिकल इक्विपमेंट: बाजार कीमत लगभग ₹25 लाख, जबकि खरीद ₹1.10 करोड़ में किए जाने का आरोप। बेडशीट: लगभग ₹150 की बेडशीट ₹450 में खरीदे जाने का आरोप। ORS पैकेट: लगभग ₹2.50 का ORS पैकेट ₹15 में खरीदे जाने का आरोप। #UttarPradesh #RekhaGupta #Delhi ##TRRNews
